फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: मानसिक रूप से अस्वस्थ युवती को परिजनों को सौंपा

विज्ञापन
विज्ञापन
तुर्कपट्टी। क्षेत्र के नोनिया पट्टी चौराहे पर शनिवार रात मानसिक रूप से अस्वस्थ हालत में भटक रही युवती को मिशन शक्ति टीम ने परिजनों से मिला दिया। शनिवार रात पीआरवी को सूचना मिली कि एक युवती नोनिया पट्टी चौराहे पर भटक रही है। मिशन शक्ति टीम मौके पर पहुंची और युवती को थाने ले गई। युवती अपना नाम-पता स्पष्ट रूप से नहीं बता पा रही थी। एसओ आलोक कुमार व कांस्टेबल आकाश राय और महिला कांस्टेबल दिव्यांशी सिंह व अंजू कुमारी ने युवती से धैर्यपूर्वक बातचीत की। काफी प्रयास के बाद उसने अपना नाम गुलशन आरा पुत्री मोहम्मद शहाबुद्दीन आलम निवासी सोरहवा, थाना विशुनपुरा बताया। पुलिस ने बताए गए पते का सत्यापन कराया और युवती के पिता को थाने बुलाया। कुछ देर बाद पहुंचे परिजनों ने युवती की पहचान की। पुलिस ने विभागीय औपचारिकताएं पूरी कर युवती को उसके पिता को सौंप दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें