गुरवलिया बाजार। तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के मठिया गांव में बृहस्पतिवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब नौशाद दीवाना नामक मानसिक दिव्यांग युवक मोबाइल टावर पर चढ़ गया। युवक को टावर पर चढ़ा देख भीड़ जुट गई। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची पुलिस कर्मियों ने काफी देर तक युवक को समझाया-बुझाया और धैर्यपूर्वक बातचीत की। काफी प्रयास के बाद युवक पुलिस की बात मान गया और सुरक्षित नीचे उतर आया। युवक के सकुशल नीचे उतरने पर ग्रामीणों और पुलिस ने राहत की सांस ली। घटना के दौरान कुछ समय तक लोगों की भीड़ लगी रही। पुलिस ने युवक को सुरक्षित उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया। संवाद