कसया। हाईवे के वीर सावरकर नगर के उत्तर के लोगों ने लो वोल्टेज की समस्या से निजात के लिए नया टांसफार्मर लगाने की मांग की है। सोमवार को एक्सईन कार्यालय कसया में एक्सईन को ज्ञापन सौंपा।
कहा कि वर्षो से बिजली की समस्या से जूझ रहे है। धुरिया मोड़ पर लगे ट्रांसफार्मर से इनकी विद्युत आपूर्ति होती है जिसपर लोड अधिक होने की वजह से फाल्ट होना, लो वोल्टेज की समस्या बनी रहती है। इससे निजात के लिए विद्युत विभाग ने 250 केवी का ट्रांसफार्मर लगाने की स्वीकृति दी है। लेकिन, ठेकेदार की लापरवाही से अब तक ट्रांसफार्मर नहीं लग सका। ठेकेदार के रवैए से क्षुब्ध मोहल्ले के लोगों ने सोमवार को एक्सईन आरके सिंह से मिलकर ट्रांसफार्मर लगाने की मांग की। इस दौरान अजय कुमार सिंह, आशुतोष कुमार मिश्र, राधेश्याम शुक्ला, धर्मेंद्र राय, जवाहिर राय, अजय पांडेय, डॉ जेके पटेल, सत्येंद्र राय, रामप्रकाश शर्मा, अजय वर्मा, ओमप्रकाश मौजूद रहे।