फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: बस संचालन के लिए परिवहन मंत्री को ज्ञापन सौंपा

Sun, 16 Mar 2025 11:55 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
कसया। पडरौना से बाड़ी पुल, अहिरौली राजा, गोबरही, भठही राजा, हेतिमपुर होते हुए गोरखपुर तक परिवहन निगम की बस सेवा संचालित नहीं होने से यात्रियों को प्रतिदिन कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। क्षेत्र के लोगों की परेशानी को देखते हुए ग्राम प्रधान डिम्पल व भाजपा जिला संयोजक (सोशलमीडिया) शुभम दीक्षित ने रविवार को पूर्व सांसद राजेश पाण्डेय के आवास पर पहुंचे परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह को ज्ञापन देकर बस संचालन की मांग की। मंत्री ने एआरएम को तत्काल उक्त मार्ग पर बस संचालित करने के लिए निर्देश दिए। दिए गए ज्ञापन में बताया कि क्षेत्र के बाड़ीपुल, अहिरौली राजा, गोबरही, भठही, हेतिमपुर होते हुए गोरखपुर तक परिवहन निगम की बस सेवा संचालित करना जनहित में अति आवश्यक है। लोगों को गोरखपुर जाने के लिए कसया और अन्य स्थानों से जाकर बस पकड़ना पड़ता है। इस मार्ग से बस सेवा शुरू कराने के लिए परिवहन मंत्री से गुहार लगाई। प्रदेश सरकार के परिवहन मंत्री ने आश्वासन दिया है कि जल्द ही उक्त मार्ग पर परिवहन निगम की बस सेवा शुरू करने की प्रक्रिया पूरी कराई जाएगी। इसके लिए विभागीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए। सैकड़ों गांवों के लिए यह महत्वपूर्ण मार्ग है। इस मार्ग पर बस संचालन शुरू हो जाने से क्षेत्र के लोगों को आवागमन में काफी सुविधा मिलेंगी। इस दौरान सांसद विजय दूबे, पूर्व जिलाध्यक्ष जय प्रकाश शाही, विधायक मोहन बर्मा, नगर पालिका परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि राकेश जायसवाल, चमन यादव, नीतीश यादव, राहुल सिंह, मोनू यादव, संतोष सिंह, जितेंद्र प्रताप राव, शशि राव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें