कप्तानगंज। कस्बे विद्युत उपकेंद्र से परतावल फीडर को मिलने वाली विद्युत सप्लाई लड़खड़ा गई है। जिसको लेकर कई गांवों के विद्युत उपभोक्ताओं ने बुधवार को उपकेन्द्र पर पहुंच कर अवर अभियंता अरविंद त्रिगुनायक को ज्ञापन सौंपा। विद्युत सप्लाई ठीक करने की मांग किया। कप्तानगंज विद्युत उपकेंद्र से परतावल फीडर की सप्लाई बड़हरा, भड़सर खास, कारीतीन सहित करीब 50 गांवोें को मिलती है। गांवों के लोग लो वोल्टेज और विद्युत कटौती से उपभोक्ता परेशान हैं। इस दौरान विशाल सिंह, भरत गुप्ता, जितेन्द्र राजभर, धर्मेंद्र, सौरभ, दीपक, उदयभान आदि मौजूद रहे। संवाद