लक्ष्मीगंज। बाजार के व्यापारियों ने रेलवे महाप्रबंधक को संबोधित ज्ञापन स्टेशन मास्टर को दिया। इसमें पाटलिपुत्र गोरखपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस का लक्ष्मीगंज स्टेशन पर ठहराव कराने की मांग की है। व्यापारियों ने ज्ञापन में कहा कि प्रतिदिन इंटरसिटी एक्सप्रेस पाटलिपुत्र से दोपहर 3:15 बजे चलकर रात 11:55 तक गोरखपुर पहुंचती हैं। लक्ष्मीगंज रेलवे स्टेशन से लालाछपरा, धोधरही, मनिया छपरा, रामपुर भाठ, खोटही, पगार फुलवरिया आदि गांव के लोग ट्रेन पकड़ते हैं। व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष पंकज पोद्दार ने बताया कि ट्रेन का ठहराव लक्ष्मीगंज रेलवे स्टेशन पर रात करीब दस बजे था।