फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा

Sun, 10 Mar 2024 01:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
तमकुहीराज। दिल्ली में जुमे की नमाज के दौरान मुस्लिम समुदाय के साथ पुलिस की तरफ से किए गए दुर्व्यवहार के विरोध में शनिवार को राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा गया। इसमें लोगों ने दुर्व्यवहार करने वाले पुलिस कर्मियों पर कार्रवाई की मांग की गई।
विज्ञापन

जिला पंचायत सदस्य डॉ. इरफ़ान अहमद की अगुआई में क्षेत्र के मुस्लिम समाज के लोग एसडीएम विकास चंद को सौंपे ज्ञापन में कहा कि जुमे की नमाज के दौरान दिल्ली पुलिस ने नमाजियो से दुर्व्यवहार किया है। इस दौरान नमाजियों के साथ मारपीट भी की गई। उन्होंने दोषी पुलिस कर्मियों पर देशद्रोह का केस कर कार्रवाई की मांग की। इस दौरान जमील अहमद, डॉ. शाहबज खान, अलाउद्दीन अली, अबरार खान, इरफान, अहमद रजा शम्सी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें