तमकुहीराज। भाकपा माले के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को तहसील परिसर में प्रदर्शन कर राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा। कार्यकर्ताओं ने मांगे पूरी नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
भाकपा नेता परमहंस सिंह की अगुआई में तहसील कार्यालय पहुंचे कार्यकर्ताओं ने कहा कि देवरिया जिले के भाकपा कार्यकर्ता रामकिशोर वर्मा को रिहाई करें। इस घटना की निष्पक्ष जांच करें। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने एसडीएम विकास चंद को ज्ञापन सौंपकर मांगे पूरी नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। इस दौरान कामरेड मतिउल्लाह, महमूद आलम, पंकज मिश्रा, नंदकिशोर कुशवाहा, अजय कुमार राय आदि मौजूद रहे।