फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: सहकारी समितियों के सदस्यों को 200 व्यवसायों से जोड़ा जाएगा

Sat, 23 Sep 2023 01:18 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पकवा इनार। प्रदेश में सहकारी बैंक समितियों में 30 सितंबर तक सदस्यता अभियान चलाया जाएगा। अब साधन सहकारी समितियों के सदस्यों को 200 विभिन्न व्यवसायों से जोड़ा जाएगा। ये बातें उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश उपाध्यक्ष रविंद्र प्रताप मल्ल ने कही। वे शुक्रवार को समिति के सदस्याओं की बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि समितियों को कंप्यूटरीकरण किया जा रहा है। गुजरात व महाराष्ट्र की तर्ज पर सहकारी बैंक की तरफ से चीनी उद्योग स्थापित किया जाएगा। कुशीनगर व देवरिया के लिए 60 करोड़ रुपये उपलब्ध कराया जा रहा है। बैठक को ओमप्रकाश जायसवाल ने कहा कि चार अक्तूबर को समिति का स्वाभिमान यात्रा पडरौना नगर में पहुंचेगी। वहां व्यापारियों का सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा। पांच अक्तूबर को यह यात्रा कसया नगर में पहुंचेगी, जहां नगर उद्योग व्यापार मंडल भव्य स्वागत करेगा। इसके बाद यह यात्रा देवरिया के लिए रवाना हो जाएंगी।
विज्ञापन

इस दौरान भुवनेश्वर मिश्र, अभिषेक मल्ल, संतोष तुलस्यान, रमाशंकर वर्मा, ईश्वर चंद जायसवाल, चेतन कुमार अग्रवाल, विकास कुमार जायसवाल, मंगलेश जायसवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


0000000
सुधीर कुमार मिश्र
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें