पडरौना। प्रदेश के खाद्य एवं रसद विभाग के स्थायी समिति का सदस्य नामित होने के बाद पहली पर जिले में आए सदर विधायक का भाजपा कार्यकर्ताओं और व्यापारिक संगठनों की तरफ से जिले में जगह-जगह स्वागत किया गया। सदर विधायक मनीष जायसवाल को उत्तर प्रदेश सरकार की तरफ से खाद्य एवं रसद विभाग का स्थायी समिति सदस्य मनोनीत किया गया है। समिति का सदस्य बनने के बाद सदर विधायक बुधवार को पहली बार जिले में आए। उनके आगमन की जानकारी होने पर भाजपा कार्यकर्ता, अखिल उद्योग व्यापार मंडल समेत अन्य व्यापारिक और सामाजिक संगठनों ने 15 मील, सुकरौली, हाटा, कसया, बाड़ीपुल, रविंद्रनगर समेत जगह-जगह स्वागत किया। स्वागत से अभिभूत सदर विधायक ने कहा कि जनता और सरकार की तरफ से उन्हें मिली जिम्मेदारी के निर्वहन में किसी भी तरह की लापरवाही नही होगी। उन्होंने कहा कि सरकार समाज के अंतिम पायदान पर बैठे लोगों के सर्वांगीण विकास के लिए कार्य कर रही है। सभी सरकारी योजनाएं लाभार्थी तक पहुंच रहा है। इस दौरान अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश मंत्री/जिलाध्यक्ष सचिन चौरसिया, सुधीर जायसवाल, आशीष खेतान, अभय अग्रवाल, प्रदीप सोनी, अजय गुप्ता आदि मौजूद रहे।