राष्ट्रीय सचिव का स्वागत किया गया।
- फोटो : amar ujala
पडरौना। जिला कांग्रेस कार्यालय परिसर में बुधवार को महिला संगठन की बैठक हुई। इसमें संगठन की मजबूती पर जोर दिया गया। प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष शहला अहरारी ने कहा कि राजनीति में पुरुषों के साथ महिलाओं की भूमिका अहम होती है। इसलिए महिलाओं को राजनीति में सक्रिय होना होगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं को टीम बनाकर गांव में संगठन की मजबूती पर कार्य करने की बात कही। नगरपालिका पडरौना की पूर्व चेयरमैन शिवकुमारी देवी ने कहा कि लोकसभा की तैयारियों को देखते हुए महिला कार्यकर्ताओं का राजनीतिक दायित्व बढ़ गया है। इसलिए महिलाओं को घर से निकल कर संगठन के लिए कार्य करना चाहिए। जिलाध्यक्ष सीमा शर्मा ने कहा वर्तमान राजनितिक परिवेश में सक्रिय कार्यकर्ताओं की हिस्सेदारी की जरूरत है। इस दौरान सुशीला गिरी, जिलाध्यक्ष रामविलास सिंह, कार्यकारी जिलाध्यक्ष राजकुमार सिंह, व्यास ओझा, स्वामीनाथ यादव, ज्ञानती देवी, सुभावती देवी, रतन माला देवी, पूजा गौतम, शीला देवी, मीना अग्रवाल, पाना देवी आदि मौजूद रहीं।