ईट निर्माताओं की बैठक को संबोधित करते महामंत्री बीरेंद्र पांडेय।संवाद।
- फोटो : KUSHINAGAR
आंदोलन को सफल बनाने की बनी रणनीति
- दस नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित है देशव्यापी आंदोलन
संवाद न्यूज एजेंसी
कसया। नगर स्थित एक होटल में रविवार को ईंट निर्माता समिति की बैठक हुई। इसमें पूर्व से चल रही मांगों को लेकर आगामी 10 नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित देशव्यापी आंदोलन को सफल बनाने की रणनीति बनाई गई।
संघ के अध्यक्ष छेदी राव ने कहा कि जीएसटी व कोयला में हुई वृद्धि को वापस कराने के लिए भट्ठा मलिक बीते एक जुलाई से हड़ताल पर हैं। बीच में एक सप्ताह के लिए ईटों की बिक्री तक बंद करना पड़ा था।
इसके बावजूद सरकार अपने अड़ियल रवैये से बाज नहीं आ रही है। इसीलिए अब पूरे देश के भठ्ठा मालिक दिल्ली जाने को मजबूर हैं। महामंत्री वीरेंद्र पांडेय ने कहा कि यदि सरकार मांगें नहीं मानी तो आर-पार की लड़ाई शुरू कर संसद भवन का घेराव किया जाएगा।
बैठक को शिवनाथ यादव, साधुशरण शाही, जगदीश सिंह, अजीमुल्लाह अंसारी, दीपक सिंधी आदि ने संबोधित किया। बैठक में संगठन के लिए भवन बनवाने की भी सहमति बनी। बैठक का संचालन राजू लखमानी ने किया। इस दौरान काफी संख्या में ईट-भट्ठा मालिक मौजूद थे।