फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: पीड़ितों का स्वास्थ्य परीक्षण कर दीं दवाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
पीड़ितों का स्वास्थ्य परीक्षण कर दीं दवाएं
विज्ञापन

बसडीला में फैला है खसरा, स्वास्थ्य विभाग की टीम ने पहुंचकर की जांच
तुर्कपट्टी। क्षेत्र के ग्राम पंचायत बसडीला पांडेय में फैले खसरे को संज्ञान लेते हुए तमकुहीराज चिकित्साधिकारी डॉ. अमित कुमार राय ने स्वास्थ्य विभाग की टीम गठित कर शुक्रवार को गांव में भेजा। गांव पहुंचकर स्वास्थ्य विभाग टीम ने खसरे से पीड़ित अनामिका (6), तनु (8), अनुज (4), सिंपल (12), नीतू (14), महिमा (10), समीम (10), परिधि (6) का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें जरूरी दवाएं दी।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को ग्राम प्रधान माधुरी पांडेय ने बसडीला पांडेय में खसरा से पीड़ित होने की सूचना तमकुहीराज के चिकित्साधिकारी को देकर टीकाकरण की मांग की थी। इस खबर को अमर उजाला ने 30 दिसंबर के अंक में प्रकाशित किया था। इसके बाद पहुंचे स्वास्थ्य टीम के डॉ. मधुसूदन मिश्र ने कहा कि संक्रमित लोग समय पर दवा का सेवन करें। किसी भी अफवाह पर विश्वास न करें।
विज्ञापन

इस दौरान राम आधार यादव, शकुंतला मिश्र, डॉ. सत्येंद्र पांडेय, माधुरी पांडेय, अबरुन नेशा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें