मंसाछापर। नेबुआ नौरंगिया थाना के एक गांव में घर के अंदर सो रही छात्रा के साथ मौलाना ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है। पुलिस ने छात्रा के पिता के तहरीर पर दुष्कर्म का केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
नेबुआ नौरंगिया थाना के एक गांव में दो अगस्त की रात को बीए की छात्रा अपने कमरे में सो रही थी। उसी रात को एक मौलाना उसके कमरे में दाखिल हुआ और दुष्कर्म किया। छात्रा का शोर सुनकर परिजनों की नींद खुल गई। परिवार वालों ने मौलाना की पिटाई कर कमरे में बंद कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौलाना को हिरासत में लेकर थाने चली गई। छात्रा के पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी मुमताज के खिलाफ दुष्कर्म और धमकी देने का केस दर्ज कर जेल भेज दिया है। प्रभारी निरीक्षक हर्षवर्धन सिंह ने बताया कि केस दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया गया है।