फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मठिया माफी अमृत सरोवर का देखा का हाल, दिए निर्देश

विज्ञापन
मठिया माफी गांव के चौपाल में मौजूद डीएम रमेश रंजन व अन्य। - फोटो : KUSHINAGAR
विज्ञापन
मठिया माफी अमृत सरोवर का देखा का हाल, दिए निर्देश
विज्ञापन

मठिया माफी मुसहर टोला में डीएम ने लगाई चौपाल
गोड़रिया। दुदही विकास खंड के मठिया माफी में बुधवार शाम डीएम रमेश रंजन ने अमृत सरोवर का हाल देखा। डीएम ने अमृत सरोवर में बोटिंग और सरोवर के आसपास बच्चों के खेलने की व्यवस्था किए जाने का निर्देश दिया। इसके बाद उन्होंने मठिया माफी मुसहर टोला में चौपाल लगाई।
चौपाल के दौरान डीएम ने गांव के लोगों से विभिन्न विभागों के विकास योजनाओं की जानकारी ली। ग्राम में सामुदायिक शौचालयों की स्थिति, पीएम/सीएम आवास योजना, वृद्धावस्था पेंशन, विधवा पेंशन, कन्या सुमंगला योजना, हैंडपंपों की स्थिति, समूह की महिलाओं के रोजगार सृजन, राशन, आयुष्मान कार्ड, पीएम किसान सम्मान निधि के बारे में जानकारी लेकर डीएम ने समस्या समाधान का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ लोगों को मिल सके। इसके लिए चौपाल का आयोजन किया जा रहा है। डीएम ने पीएम अजय योजना, स्वयं सहायता समूहों का रोजगार बढ़ाने सहित अन्य उपयोगी जानकारी दी। चौपाल में राजन कुशवाहा ने विकास खंड में कहीं भी आधार कार्ड नहीं बनने की शिकायत की। सुरेश कुशवाहा ने पीएम किसान निधि का पैसा नहीं मिलने, राजेश ने शौचालय की सफाई नहीं होने की शिकायत की। राजबली ने आवास न मिलने की बात कही। इस पर डीएम ने तत्काल कार्रवाई का निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिया।
विज्ञापन

चौपाल में सीडीओ गुंजन द्विवेदी, उपायुक्त मनरेगा राकेश कुमार, उपायुक्त राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन आरएस गौतम, उप कृषि निदेशक आशीष कुमार अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें