मंसाछापर। विशुनपुरा ब्लॉक परिसर में शुक्रवार को 109 जोड़ों का सामूहिक विवाह समारोह आयोजित किया गया है। इसमें विशुनपुरा, पडरौना ब्लॉक और पडरौना नगरपालिका क्षेत्र के जोड़े शामिल होंगे।प्रशासन और आयोजन समिति की ओर से पूरी तैयारियां कर ली गई हैं। जिला समाज कल्याण अधिकारी रमाशंकर यादव ने बताया कि कुल 109 आवेदन आए हैं। सामूहिक विवाह की तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं।