फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: सामूहिक विवाह आज, तैयारी पूरी

Fri, 26 Apr 2024 04:44 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
तुर्कपट्टी। केडी शाही जन जागृति संस्थान तुर्कपट्टी की तरफ से शुक्रवार को सामूहिक विवाह का आयोजन होगा। इसमें 11 कन्याओं की विवाह कराया जाएगा। आयोजन समिति की तरफ से इसकी तैयारी पूरी कर ली गई। कार्यक्रम के प्रबंधक सुधीर कुमार शाही व महेंद्र यादव ने बताया कि विवाह के लिए पंजीकृत कन्याओं की शादी उनके धर्म तथा रीति-रिवाज के अनुसार कराने की व्यवस्था की गई है। सनातनी कन्याओं का विवाह विद्वान पुरोहितों और इस्लाम धर्म की कन्याओं का निकाह अलग पंडाल में मौलवियों के द्वारा संपन्न कराया जाएगा। सामूहिक विवाह में शामिल होने वाले 11वर-वधुओं को तुर्कपट्टी महुअवां स्थित गुप्तकालीन सूर्यमंदिर परिसर में स्वागत किया जाएगा। वर-वधुओं के साथ आने वाले सभी घरातियों व बरातियों के लिए जलपान व भोजन की व्यवस्था भी की गई है। मंच पर विवाहोपरांत अतिथि नवविवाहितों को आशीर्वाद देंगे। प्रत्येक विवाहित जोड़ों को गृहस्थी से का सामान समेत अन्य उपहार देकर विदा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें