खड्डा। कस्बे के एक मैरिज हॉल में रविवार को शहादत दिवस मनाया गया। इसमें चौरीचौरा जनक्रांति के वीर सपूत शहीद अब्दुल्ला चुड़ीहार और शहीद नजर अली चुड़ीहार को श्रद्धांजलि दी। नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि दुर्गेश्वर वर्मा ने कहा कि चौरी-चौरा के इन अमर सेनानियों का त्याग, साहस और राष्ट्रभक्ति देशवासियों के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा। उन्होंने कहा कि उनके आदर्शों को अपनाकर राष्ट्र निर्माण और समाज सेवा के लिए कार्य करना ही सच्ची श्रद्धांजलि होगी। इसके बाद लोगों ने शहीदों के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। संवाद