फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: विवाहिता को पीटा, बाल काटे, जमीन पर घसीटकर जलाने का किया प्रयास

विज्ञापन
विज्ञापन
विवाहिता को पीटा, बाल काटे, जमीन पर घसीटकर जलाने का किया प्रयास
विज्ञापन

- नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर उर्फ कुर्मीपट्टी की घटना
- छह नामजद ससुरालियों सहित सात लोगों के खिलाफ दर्ज हुआ मुकदमा
पिपरा बाजार। नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर उर्फ कुर्मी पट्टी गांव में दहेज के लिए ससुरालियों ने विवाहिता के साथ बर्बरता की। आरोप है कि विवाहिता को पीटने के बाद ससुरालियों ने बाल काटकर उसे जमीन पर घसीटा और उसके शरीर, निजी अंगों पर मिर्च का पाउडर डालने के बाद जलाने का भी प्रयास किया। हालत बिगड़ने पर विवाहिता को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उपचार के बाद मां के साथ थाने पहुंची विवाहिता की तहरीर पर छह नामजद सहित सात लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न, मारने पीटने, बंधक बनाने, यौन उत्पीड़न सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज करके पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।
लक्ष्मीपुर उर्फ कुर्मी पट्टी गांव के डाढ टोला निवासी विनोद शर्मा परदेस में रहकर कमाते हैं। उनकी शादी आठ साल पूर्व जावित्री उर्फ गौरी संग हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराली दहेज के लिए उत्पीड़न करते हैैं। आठ दिसंबर 2022 की रात करीब 12 बजे जावित्री उर्फ गौरी अपने कमरे में दोनों बच्चों संग सो रही थी। तभी उनकी चचेरी सास दुर्गावती, सिरिंजा, लालमति, ससुर पराग, ननद सुमित्रा और नंदोई राममनोहर दरवाजा तोड़कर कमरे में घुसकर अचानक मारने-पीटने लगे। रोने पर बच्चों को डरा-धमकाकर चुप करा दिया।
विज्ञापन

विरोध जताने पर चचेरी सास सिरिंजा देवी अन्य लोगों की मदद से जावित्री उर्फ गौरी को उठाकर अपने घर में लेकर चली गई। वहां लोगों ने उसका हाथ-पैर रस्सी से बांधकर मुंह में कपड़ा ठूंस दिया। बाल काटकर जमीन पर घसीटते हुए शरीर में मिर्च का पाउडर डाल दिया। इसके बाद भी जब आरोपितों को संतुष्टि नहीं मिली तो पेट्रोल गिराकर विवाहिता को जलाने का प्रयास किया। रात में शोरगुल सुनकर किसी ने पुलिस को घटना की सूचना दे दी। पुलिस के पहुंचने पर आरोपित भाग गए। पुलिस ने रस्सी खोलकर विवाहिता के मायके लोगों को जानकारी दी। उनको सीएचसी नेबुआ नौरंगिया ले जाया गया। वहां हालत गंभीर बताकर डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। उपचार के बाद स्वास्थ्य में सुधार होने पर पीड़ित मां वंदना संग 23 दिसंबर को नेबुआ नौरंगिया थाने पहुंचीं। तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। जांच के बाद मुकदमा दर्ज करके पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन

घटना की तहरीर के आधार पर छह नामजद सहित सात के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज करके छानबीन की जा रही है। जल्द ही अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
अतुल श्रीवास्तव, एसएचओ, नेबुआ नौरंगिया
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें