फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: जेठानी से विवाद के बाद नहर में कूदी विवाहिता, तलाश में जुटी पुलिस

Tue, 22 Jul 2025 01:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रामकोला। थाना क्षेत्र के पुरैनी गांव के खफरैला टोला निवासी एक विवाहिता और उसके जेठानी में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इससे नाराज देवरानी सोमवार की शाम खजुरिया नहर में कूद गई। सूचना पर आई पुलिस गोताखोर की मदद में तलाश में जुटी है। गांव निवासी गुड्डू कुशवाहा की 19 वर्षीय पत्नी ज्योति और उसके जेठानी के बीच किसी बात को लेकर सोमवार को विवाद हो गया। ज्योति की मां ने बताया कि तीन दिन पूर्व भी जेठानी से 500 रुपये में साइकिल बेचने को लेकर झगड़ा हुआ था। सूचना पर आई डायल 112 पुलिस ने दोनों को समझाल्बुझाकर शांत कराा था। सोमवार को पुन: उन दोनों में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। नहर में विवाहिता के कूदने की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी निरीक्षक राज प्रकाश सिंह पुलिस बल के साथ गोताखोर की मदद से ज्योति की तलाश में जुटी है। उधर जेठानी घर में ताला बंद कर कहीं चली गई है। ज्योति के पति गुड्डू पूना से घर के लिए रवाना हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें