फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत, शव लेकर परिजन लापता

Thu, 14 Dec 2023 01:13 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
खड्डा। थाना क्षेत्र की ग्राम सभा चमरडीहा के सहजौली टोले में बुधवार को 22 वर्षीय विवाहिता का संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। सूचना पर पुलिस पहुंची, लेकिन उससे पहले ही परिजन शव को लेकर कहीं चले गए। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।
विज्ञापन

खड्डा थाना क्षेत्र के चमरडीहा के सहजौली टोला निवासी दीनानाथ की पुत्री डुगरी की शादी करीब छह माह पूर्व महराजगंज जिले के थाना निचलौल के करमहीं गांव निवासी शिवलाल के साथ हुई थी। पति-पत्नी में मनमुटाव के चलते डुगरी मायके में रह रही थी। इसको लेकर तीन दिनों से रिश्तेदारों के बीच पंचायत भी हो रही थी। डुगरी की मां कौशल्या ने बताया कि मामला सुलझ गया था। लड़की अपनी ससुराल जाने को राजी थी। दामाद शिवलाल वाहन लाने अपने घर चले गए थे। परिवार के लोग खेती बारी के लिए बाहर थे। दोपहर में छत पर गेहूं सुखाने के लिए लड़की चढ़ी थी। अचानक संतुलन बिगड़ने से गिरकर उसकी मौत हो गई। शव को शाम को गंडक नदी के किनारे लेकर गए हैं। सूचना पर एसआई ओमप्रकाश यादव पुलिस कर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे, लेकिन शव नहीं मिला, इस मामले की पुलिस छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें