कप्तानगंज। कप्तानगंज थाना क्षेत्र के कारीतीन गांव निवासी रामसेवक की 35 वर्षीय बेटी पूजा की जहरीला पदार्थ खाने से इलाज के दौरान मौत हो गई। राम सेवक ने बताया कि तीन वर्ष पहले उन्होंने अपनी बेटी की शादी महराजगंज जिले में की थी। पति-पत्नी के बीच विवाद के बाद उनकी बेटी मायके में रह रही थी। सोमवार की शाम उसने किसी बात को लेकर जहरीला पदार्थ खा लिया। आनन-फानन में उसे मेडिकल कॉलेज पहुंचाया, जहां 24 घंटे उपचार के बाद मंगलवार की शाम उसकी मौत हो गई। इस संबंध में एसएचओ धनवीर सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद मामले में विधिक कार्रवाई की जाएगी। संवाद