फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: संधिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत

Fri, 22 Mar 2024 02:19 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
बनकटा बाजार। चौरा खास थाना क्षेत्र के बाढू चौराहा गांव में बृहस्पतिवार की देर शाम विवाहिता की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। सूचना पर मायके वाले पहुंचे और दहेज के लिए हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मोहर्रम अंसारी अपनी 22 वर्षीय बेटी रुबीना की शादी बलियावा मुसहरी गांव निवासी आजाद अंसारी के साथ दो साल पहले किया था। बाढू चौराहा पर आजाद मकान बनवाकर परिवार के साथ रहता था। घटना के बाद पहुंची पुलिस ने पानी टंकी में छिपे पति को हिरासत में ले लिया है। इंस्पेक्टर चंद्रभूषण प्रजापति ने बताया कि अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर कार्यवाही की जाएगी।शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें