फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत

Sun, 15 Sep 2024 04:52 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
लक्ष्मीगंज। रामकोला थाना क्षेत्र के महुअवा गांव के मंगरौली टोले में शनिवार की रात एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

मंगरौली टोले के निवासी प्रदीप कन्नौजिया की शादी जून 2018 को रामकोला थाना क्षेत्र के कठईया निवासी स्वर्गीय अश्वनी कन्नौजिया की पुत्री नीतू से हुई थी। प्रदीप और नीतू से दो बेटियां और एक बेटा है। शनिवार की रात संदिग्ध परिस्थितियों में नीतू की मौत हो गई। इसकी जानकारी पति प्रदीप ने पुलिस को दी। इसकी जानकारी होने पर नीतू के मायके वाले भी मंगरौली पहुंच गए हैं। इस संबंध में रामकोला एसएचओ आनंद कुमार गुप्ता ने बताया कि मामला पारिवारिक है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें