फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: संदिग्ध हाल में विवाहिता की मौत, ससुराली घर छोड़कर भागे

Thu, 09 Mar 2023 11:49 AM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, गंगुआ बाजार।

सार

बुधवार की देर शाम क्षेत्र के बसडीला खुर्द गांव की पूर्णिमा मिश्रा पत्नी केशव मिश्रा (25) की तबियत अचानक बिगड़ गई। तबियत खराब होने पर परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। किसी ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस पहुंची तो ससुराली भाग गए।
विज्ञापन
सुनसान पड़ा घर। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कुशीनगर जिले में तमकुहीराज थाना क्षेत्र के बसडीला खुर्द गांव में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद से विवाहिता के ससुराली घर से भागे हुए हैं। पुलिस उनकी तलाश में जुटी है।
विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार बुधवार की देर शाम क्षेत्र के बसडीला खुर्द गांव की पूर्णिमा मिश्रा पत्नी केशव मिश्रा(25) की तबियत अचानक बिगड़ गई। तबियत खराब होने पर परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

किसी ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस पहुंची तो ससुराली भाग गए। इस संबंध में एसएचओ तमकुहीराज नीरज राय ने बताया कि घटना की सूचना पर जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मौत की वजह साफ हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें