गुरवलिया बाजार। विजयपुर उत्तर पट्टी के पश्चिम टोला स्थित ब्रह्मस्थान पर श्रीमद्भागवत कथा के अंतिम दिन कथावाचक ने सत्यभामा से विवाह और सुदामा चरित्र की कथा सुनाई। कथा वाचक रामशंकर शास्त्री ने जरासंध वध, रुक्मणी विवाह, जामवंत युद्ध व जामवंती से विवाह, सत्यभामा से विवाह और सुदामा चरित्र की कथा सुनाई। उन्होंने कहा कि भगवान कृष्ण ने सुदामा के प्रेम के वशीभूत होकर दो मुट्ठी चावल खाकर उन्हें दो लोकों का राजा बना दिया और जैसे ही वे तीसरी मुट्ठी खाने लगे तो माता लक्ष्मी ने उनका हाथ पकड़ लिया। व्यास पीठ का पूजन मुख्य अतिथि सेवरही नगर पंचायत के चेयरमैन प्रतिनिधि त्रिभुवन जायसवाल, पूर्व प्रधान रामेश्वर सिंह, रामइकबाल कुशवाहा ने संयुक्त रूप से किया। इस दौरान त्रिभुवन जयसवाल, मुख्य यजमान अभिराम गुप्ता, विनायक, बृजेश, श्रवण, राकेश, राजकमल, विन्दकिसोर, बंधु आदि मौजूद रहे। संवाद