फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: हाटा के महुआरी में बनेगा विवाह भवन, मांगलिक कार्यक्रमों के आयोजन में होगी सहूलियत

Sun, 27 Apr 2025 01:17 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
हाटा। नगर पालिका हाटा के महुआरी मोहल्ले में विवाह भवन का निर्माण होगा। यहां कोई सार्वजनिक पक्का भवन नहीं है। जिससे मोहल्ले के लोगों को कोई कार्यक्रम करने या निजी मांगलिक आयोजनों में परेशानी होती थी। लोगों ने इसकी जानकारी विधायक को दी। इसके बाद विधायक ने अपनी निधि से विवाह भवन के निर्माण की स्वीकृति दी। अब भवन निर्माण का काम आरंभ हो गया है। इसके बनने के बाद दो सौ से अधिक परिवारों को फायदा मिलेगा। नागरिकों को सांस्कृतिक व सामाजिक कार्यक्रमों के लिए एक स्थान उपलब्ध कराने हेतु विवाह भवन महत्वपूर्ण होगा। वार्ड में ऐसे कार्यक्रमों के लिए सुविधायुक्त स्थान की जरूरत थी। यहां बरात भी ठहर सकेगी। नगर पालिका के वार्ड नंबर 14 में विधायक मोहन वर्मा ने विवाह भवन निर्माण की स्वीकृति दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें