फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कई विद्यालयों में कम पेपर पहुंचे

Mon, 14 Mar 2016 11:48 PM IST
कुशीनगर
विज्ञापन
परिषदीय विद्यालयों की वार्षिक परीक्षा सोमवार को प्रारंभ हो गई। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पडरौना। परिषदीय विद्यालयों की वार्षिक परीक्षा सोमवार को प्रारंभ हो गई। तकरीबन तीन हजार प्राथमिक व जूनियर विद्यालयों में पंजीकृत लगभग दो लाख छात्रों ने परीक्षा दी। पहले दिन कोई परीक्षार्थी अनुचित साधन के प्रयोग में नहीं पकड़ा गया। परीक्षा बेहतर ढंग से संपन्न कराने के लिए चार सचल दल और दस सेक्टर मजिस्ट्रेट की ड्यूटी लगाई गई थी।
विज्ञापन


प्राथमिक विद्यालयों में पढ़ने वाले कक्षा एक के विद्यार्थियों की केवल मौखिक परीक्षा हो रही है, जबकि कक्षा दो में 57059, तीन में 53023, चार में 43300, पांच में 33687, छह में 17538, सात में 15201 और आठ में 15437 विद्यार्थी पंजीकृत हैं। इन कक्षाओं की परीक्षाएं दो पालियों में हो रही हैं। पहली पाली की परीक्षा प्रात: साढ़े नौ बजे से साढ़े ग्यारह बजे तक और दूसरी पाली की दोपहर साढ़े बारह बजे से ढाई बजे तक हो रही है।

परीक्षा पर नजर रखने के लिए चार सचल दस्ते बनाए गए हैं, जिनकी अगुवाई डायट प्राचार्य, डीआईओएस, बीएसए और वित्त एवं लेखाधिकारी कर रहे हैं। कुल 10 सेक्टर मजिस्ट्रेटों की ड्यूटी भी लगाई गई है।
विज्ञापन


प्रत्येक ब्लॉक के बीईओ सेक्टर मजिस्ट्रेट की जिम्मेदारी दी गई है। तुर्कपट्टी प्रतिनिधि के अनुसार सोमवार की सुबह कक्षा पांच और आठ सहित अन्य कक्षाओं की वार्षिक परीक्षा सोमवार को प्रात: नौ बजे शुरू हुई। पहले दिन कलरव विषय की परीक्षा हुई। सभी विद्यालयों पर अन्य स्कूलों के कक्ष निरीक्षक भेजे गए थे। बाकायदा फ ोटोयुक्त उनका पहचान पत्र जारी किया गया था। कुछ विद्यालयों पर पेपर कम पहुंचे, जिसकी सूचना शिक्षकों ने बीईओ को दी।

वहां प्रशभन पत्र भेजवाया गया। बीईओ विजय यादव का कहना था कि उन विद्यालयों पर गिनती में गलती के कारण पेपर कम पहुंचे थे। वह कमी दूर करा दी गई। तमकुहीरोड प्रतिनिधि के अनुसार सेवरही ब्लॉक की नौ न्याय पंचायताें के 198 परिषदीय विद्यालयों में वार्षिक परीक्षा बोर्ड परीक्षा की तर्ज पर शुरू हुई। क्षेत्र के सेवरही, बैजूपट्टी, पिरोजहां, रामकरन पट्टी, हरिहरपुर, सलेमगढ़, मठियाश्रीराम, तरयासुजान, बेदूपार सहित नौ न्याय पंचायतों में 149 प्राथमिक एवं 49 उच्च प्राथमिक विद्यालयों सहित कुल 198 पहले दिन की परीक्षा सकुशल संपन्न हुई। 

बीईओ सेवरही शेष बहादुर सरोज का कहना था कि परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से हो रही है, जो 21 मार्च तक चलेगी। कई विद्यालयों में कम पेपर पहुंचे तीन हजार परिषदीय विद्यालयाें में दो लाख से अधिक बच्चों ने परीक्षा दी
विज्ञापन

 
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें