कसया। जनपद में अपराध और अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत अहिरौली बाजार पुलिस ने अपहरण समेत गंभीर धाराओं में वांछित चल रहे एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार अहिरौली बाजार थाने में भारतीय न्याय संहिता के तहत वांछित अभियुक्त इमामुद्दीन अंसारी निवासी तुर्कडीहा, थाना अहिरौली बाजार, जनपद कुशीनगर को गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। बताया गया कि अभियुक्त की तलाश लंबे समय से की जा रही थी। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने उसे अभिरक्षा में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
इस कार्रवाई में थानाध्यक्ष प्रविंद राय, उपनिरीक्षक अतुल कुमार बिन्द, कांस्टेबल देवेन्द्र यादव एवं कांस्टेबल मनोज सिंह यादव शामिल रहे। संवाद