फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: नारायण नाम स्मरण से मनुष्य को मिलता है मोक्ष

Tue, 30 Apr 2024 03:34 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
परसौना बुजुर्ग गांव में कथा सुनाते पंडित चुटकी बाबा।
विज्ञापन
कसया। नारायण नाम का स्मरण करने से मनुष्य को मोक्ष मिलता है। इसलिए सभी को उच्च आदर्शों की प्राप्ति के लिए प्रतिदिन अच्छे विचारों का स्मरण कर नारायण को जपना चाहिए। उक्त बातें सातवें दिन क्षेत्र के गांव परसौना बुजुर्ग में सोमवार को भागवत कथा का रसपान कराते हुए पंडित चुटकी बाबा ने कही। उन्होंने कहा कि मनुष्य अच्छा कर्म करेगा तो उसे अच्छे फल की प्राप्ति होगी। संसार में त्याग के बिना जीवन का कल्याण नहीं मोह का उत्पन्न होना आसक्ति है। कड़वी बोली से मनुष्य की दुर्दशा हो सकती है। मनुष्य को जितना हो सके उतनी दीन दुखियों की सहायता करनी चाहिए। उनकी सेवा ईश्वर की सच्ची सेवा के समान होती है। नारायण की सेवा करेंगे तो माता लक्ष्मी की कृपा सदैव बनी रहेगी। इस दौरान रामप्रसाद सिंह, दीनदयाल, प्रधान प्रमोद कुमार, छेदी सिंह, बबलू मल्ल, सुभाष विश्वकर्मा, नायक मिश्र, बबलू पांडेय आदि ने कथा का रसपान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें