फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत

Sat, 16 Sep 2023 01:51 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। बोदरवार रेलवे स्टेशन के पश्चिम रेल ट्रैक पर शुक्रवार की देर शाम ट्रेन की चपेट में आने से 25 वर्षीय युवक की मौत हो गई है। सूचना पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कप्तानगंज थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत गंगराई खास निवासी श्रीराम निषाद का 25 वर्षीय पुत्र गोविंद निषाद बृहस्पतिवार की शाम बोदरवार आया था। देर रात तक घर वापस नही पहुंचा। परिजन उसे ढूढ़ ही रहे थे। शुक्रवार की देर शाम किसी ने रेल ट्रैक पर एक युवक की कटे शव की सूचना दी। परिजन घटना स्थल पर पहुंचे और शव की गोविंद निषाद के रूप में पहचान की। कप्तानगंज एसओ विनय कुमार सिंह ने बताया कि शव मिलने की सूचना पर पहुंची थी। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें