फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत

Tue, 15 Oct 2024 04:29 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
तमकुहीरोड। तमकुहीरोड रेलवे स्टेशन के पश्चिमी समपार फाटक के पास सोमवार की सुबह गोमतीनगर-छपरा कचहरी एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। सूचना पर आयी जीआरपी शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सेवरही नगर पंचायत के मालवीय नगर मोहल्ले का निवासी 30 वर्षीय युवक शमसुद्दीन मोहल्ले में कभी मछली बेचता था, तो कभी मजूदरी करता था। सोमवार की सुबह गोमतीनगर से छपरा कचहरी जाने वाली 15113 एक्सप्रेस ट्रेन 4:50 बजे तमकुहीरोड रेलवे स्टेशन पहुंचने वाली थी, उसके पहले ही रेलवे के पश्चिमी समपार फाटक से करीब 15 मीटर पश्चिम वह ट्रेन के चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन

ट्रेन की चपेट में आने से दोनों पैर ओर एक हाथ कट गया। आसपास के लोग अभी उसे अस्पताल भेजवाने का इंतजाम कर रहे थे, उससे पहले घटना स्थल पर उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें