अहिरौली बाजार। पिपराइच-परतावल मार्ग पर शनिवार सुबह बाइक की टक्कर से टहल रहे एक व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने बाइक को कब्जे में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे के बाद चालक मौके से फरार हो गया। अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के मुजडिहा गांव निवासी ब्रह्मचारी उपाध्याय (55) रोजाना की तरह शनिवार सुबह करीब साढ़े पांच बजे टहल रहे थे। इसी दौरान पीछे से आ रही एक बाइक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। घटना के बाद आसपास के लोगों ने परिजनों को सूचना दी। परिजन उन्हें निजी वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पिपराइच ले गए, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। कप्तानगंज थानाध्यक्ष धीरेंद्र कुमार राय ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर बाइक को कब्जे में ले लिया गया है। चालक की तलाश की जा रही है। संवाद