फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: कुंडे से फंदा लगाकर व्यक्ति ने दी जान

Sat, 10 Feb 2024 03:56 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
अहिरौली बाजार। थाना क्षेत्र के गांव बेंदुआर में बृहस्पतिवार की रात 45 वर्षीय व्यक्ति ने छत के कुंडे से फंदा लगाकर झूल गया। पुलिस ने शव को पोस्टामार्टम के लिए भेज दिया। आत्महत्या की वजह पारिवारिक कलह बताई जा रही है। रात में पति अलग और पत्नी दूसरे कमरे में बच्चों के साथ साेई थी।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव बेंदुआर निवासी रामाशीष सिंह मुंबई में मजदूरी करते थे। कुछ दिन से वे घर पर ही रह रहे थे। रात में भोजन के बाद रामाशीष सोने चले गए। परिवार के अन्य सदस्य दूसरे कमरे में सो रहे थे। शुक्रवार की सुबह जब वह उनका कमरा नहीं खुला तो उनकी पत्नी कालिंदी देवी कमरे में गईं, तो छत के कुंडी से रस्सी के सहारे लटका शव देख शोर मचाया। घर वालों ने शव को नीचे उतारा। सूचना पर पहुुंचे अहिरौली बाजार थाने के एसओ मनोज कुमार वर्मा शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। रामाशीष की पत्नी कालिंदी देवी और बच्चे राजन सिंह (20), प्रियंका (18), पुष्पा(15) और राजकुमार (13) का रो-रो कर बुरा हाल था। एसओ ने कि पारिवारिक कलह में रामाशीष ने खुदकुशी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें