फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: विशाल भंडारे के साथ महायज्ञ की हुई पूर्णाहुति

Sat, 24 Feb 2024 01:49 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
कसया। नगर स्थित श्रीरामजानकी मंदिर (मठ) में चौदहवें वर्ष चल रहे दस दिवसीय श्रीराम महायज्ञ की विशाल भंडारे व महाप्रसाद के साथ शुक्रवार को पूर्णाहुति हुई। भंडारे में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने महाप्रसाद ग्रहण किया। श्रीराम महायज्ञ के साथ श्रीराम कथा व अखंड श्री सीता राम नाम संकीर्तन को भी विश्राम दिया गया। महंत त्रिभुवन शरण दास व व्यवस्थापक देव नारायण शरण द्वारा यज्ञाचार्य, कथा व्यास और संकीर्तन कर रहे संतों की विदाई की गई एवं आयोजन में सहभागी बने सभी श्रद्धालुओं के प्रति धन्यवाद व आभार प्रकट किया गया। इसके पूर्व श्रीराम कथा के अंतिम दिन व्यास पीठ से श्रीराम कथा की अमृत वर्षा कराते हुए महंत गणेश दास महाराज ने श्रीराम रावण युद्ध और श्रीराम राज्याभिषेक की कथा का मनोहारी वर्णन किया। इस दौरान स्थानीय कलाकारों द्वारा भक्तिमय सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति की गई। कथा का प्रारंभ यजमान मीनू पाठक द्वारा व्यास पीठ के पूजन से हुआ। कार्यक्रम का संचालन डॉ हरिओम मिश्र ने किया।
विज्ञापन

इस दौरान विधायक पीएन पाठक, अध्यक्ष नगर पालिका किरन जायसवाल, आचार्य रामजी पांडेय, विष्णु शरण, परशुराम दास, रामजी शरण, डॉ डीएस तिवारी, राकेश जायसवाल, राजेश, विजय कुमार, शिवानंद दुबे, सुरेश प्रसाद गुप्त, रुद्र प्रकाश सिंह, निशांत सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें