फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: धूमधाम से मनाई महाराणा प्रताप की जयंती

Fri, 10 May 2024 02:29 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। नगर के बावली चौक पर बृहस्पतिवार को प्रताप सेवा संस्थान एवं सैंथवार मल्ल युवा कल्याण समिति धर्मपुर की तरफ से महाराणा प्रताप की 483वीं जयंती मनाई गई। लोगों ने उनके जीवनी पर चर्चा कर उनके बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि नगर पालिका पडरौना अध्यक्ष विनय जायसवाल ने कहा कि महाराणा प्रताप सच्चे देशभक्तों में से एक थे। उन्होंने देश के स्वाभिमान की रक्षा के लिए अपने प्राणो की आहुति दे दी थी। लोगों को उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लेना चाहिए। जयंती कार्यक्रम को बीज विकास निगम के उपाध्यक्ष राजेश्वर सिंह, प्रताप सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष डॉ. अशोक सिंह, रविंद्र प्रताप सिंह, शत्रुघ्न प्रताप शाही, मनीष सिंह आदि ने संबोधित किया।
इस दौरान नीरज सिंह, जयप्रकाश सिंह, जितेंद्र सिंह, धर्मेंद्र, डॉ. केपी गोंड, दीनानाथ शाही, प्रमोद सिंह, रामचंद्र सिंह, राजेश मल्ल, विपिन सिंह, उपेंद्र सिंह, अविनाश सिंह, सुभाष सिंह, धनंजय सिंह, मुन्ना सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

तमकुहीरोड प्रतिनिधि के अनुसार, सेवरही क्षेत्र के राजपूत समाज के लोग बृहस्पतिवार को नगर पंचायत के जानकीनगर स्थित महाराणा प्रताप प्रतिमा की प्रतिमा का माल्यार्पण कर महाराणा प्रताप की 484वी जयंती मनाई गई। शिक्षक सुरेंद्र सिंह ने कहा कि महाराणा प्रताप सच्चे स्वाधीनता प्रेमी थी। 1576 के हल्दीघाटी के युद्ध में अकबर की विशाल सेना के दांत खट्टे कर दिए थे। जयंती कार्यक्रम को रणवीर प्रताप शाही, अशोक सिंह,ओमप्रकाश राघव, अमित सिंह, मुकेश सिंह राघव, अविनाश सिंह आदि ने संबोधित किया।
इस दौरान धर्मेंद्र सिंह, विजय सिंह, अनुराग सिंह, अंकुश सिंह, संतोष सिंह, सिंटू सिंह, मनोज सिंह, अजय सिंह, वीरेंद्र सिंह, राजेश सिंह, हेमंत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें