पडरौना। रविंद्र नगर के जिला पंचायत गेस्ट हाउस सभागार में बुधवार को अखिल भारतीय गोंड आदिवासी महासभा की ओर से महाराजा शंकर व रघुनाथ शाह का बलिदान दिवस मनाया गया। उनके चित्र पर अतिथियों ने पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम की शुरुआत की।
मुख्य अतिथि विधायक रामकोला विनय प्रकाश गोंड ने महाराजा शंकर व रघुनाथ शाह के बलिदान की चर्चा की। कहा कि 1857 में शंकर व रघुनाथ शाह ने अंग्रेजों से मोर्चा लेते हुए अपने प्राण त्याग दिए, लेकिन अंग्रेजों के सामने झुके नहीं। इन दोनों देश के महान सपूतों से हमें यही सीख मिलती है कि अपने हक के लिए गोंड बिरादरी को जागरूक होना होगा और एकजुट होकर संघर्ष करना होगा। तभी समाज आगे बढ़ सकेगा। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष दिग्विजयनाथ गोंड ने की तथा संचालन मनोज गोंड ने किया। इस दौरान बिंदेश्वरी गोंड, हेमंत गोंड, जितेंद्र, प्रीतमनाथ गोंड, गिरजेश प्रसाद, देवीलाल, अंगद कुमार, सोनू कुमार, रामाशीष, लहरी प्रसाद, रविंद्र कुमार, रामबली, राकेश कुमार, अभय प्रताप गोंड आदि मौजूद रहे।