सुकरौली। अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के सुबुधिया खुर्द के सामने फोरलेन पर बुधवार को एक मैजिक ने हाईवे पर खड़े ट्रक में टक्कर मार दी। इसमें तीन लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के बाद पीएचसी सुकरौली भेजा गया, जहां से दो को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। सुबुधिया खुर्द के सामने बुधवार को मैजिक और ट्रक में हुई टक्कर में मैजिक चालक शोएब (22) पुत्र असगर अली निवासी मठिया थाना पटहेरवा और खलासी प्रदीप (18) पुत्र मोहन चौहान निवासी देवरवां लतवा चट्टी थाना गोपालगंज, पन्नेलाल (60) पुत्र त्रिवेणी निवासी कैथवलिया थाना खोराबार जनपद गोरखपुर गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने तीनों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सुकरौली पहुंचाया। वहां से प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने शोएब और प्रदीप को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। घटना के बाद सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रक और मैजिक को कब्जे में लेकर कार्रवाई में जुट गई।