मंसाछापर। पडरौना कोतवाली क्षेत्र के जंगल कुरमौल गांव के पास पडरौना-मंसाछापर मार्ग पर रविवार की दोपहर आंधी बारिश के बीच एक मैजिक अनियंत्रित होकर बाइक सवार को ठोकर मार दिया। इससे बाइक सवार दो किशोर गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर आई पुलिस दोनों घायलों को मेडिकल कॉलेज रविंद्रनगर भेजवाए और बाइक और मैजिक को कब्जे में लेकर कोतवाली लेकर चली गई। नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के अकबरपुर गांव के डुमरा टोले निवासी मोहन यादव का 15 वर्षीय लड़का राजन और राजेश गौड़ का 16 वर्षीय लड़का सोनू एक ही बाइक से रविवार की दोपहर करीब डेढ़ बजे पडरौना जा रहे थे। अभी वे जंगल कुरमौल गांव के सामने पहुंचे ही थे कि सामने से आ रही मैजिक अनियंत्रित होकर उन्हें ठोकर मार दिया।