फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: महिला सुरक्षा के बारे में किया जागरूक

Tue, 26 Nov 2024 05:23 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। एसपी के निर्देश पर मिशन शक्ति फेज-5 अभियान के तहत थानों की महिला सुरक्षा टीम की ओर से महिलाओं व बालिकाओं को सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया। महिलाओं से संबंधित अपराध व अपराध से संबंधित सजा के बारे में जानकारी दी गई। आवश्यकता पड़ने पर पुलिस से मदद लेने की सलाह दी गई। सोशल मीडिया पर फैल रही अफवाहों व वर्तमान में बढ़ रहे साइबर अपराध के प्रति भी जागरूक किया गया। साइबर अपराध से संबंधित मामलों के लिए हेल्पलाइन नंबर-1930 पर संपर्क करने की बात कही। साथ ही 1090-वीमेन पॅावर हेल्प लाइन, 181-महिला हेल्प लाइन, 108-एंबुलेंस सेवा, 1076-मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, 112-पुलिस आपातकालीन सेवा, 1098-चाइल्ड लाइन, 102-स्वास्थ्य सेवा आदि के बारे में भी जानकारी दी गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें