फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: बहुद्देशीय हब की भूमि का लखनऊ की टीम ने किया सर्वे

Wed, 07 Jun 2023 11:42 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पटहेरवा। रजवटिया ग्रामसभा में बहुद्देशीय हब के लिए प्रस्तावित भूमि का सर्वे कार्य शुरू हो गया है। तमकुहीराज की राजस्व टीम व लखनऊ से आई पीडब्ल्यूडी की टीम ने सर्वे कार्य शुरू कर दिया। यह सर्वे रिपोर्ट शासन को भेजी जाएगी। रजवटिया में करीब 76 एकड़ भूमि में बहुद्देशीय हब प्रस्तावित है।
तमकुहीराज विकास खंड के रजवटिया ग्राम सभा में प्रस्तावित इस भूमि का सर्वे शुरू हो गया है। बताया जाता है कि लखनऊ से आई सर्वे टीम प्रस्तावित भूमि पर आउटर बाउंड्री सहित हब के अंदर बनने वाले अन्य व्यवस्थाओं की सीमा निर्धारण कर इसकी रिपोर्ट शासन को भेजेगी। इस दौरान मौके पर सर्वे टीम के साथ पहुंचे तमकुहीराज के राजस्व विभाग के राणा सिंह ने बताया कि संशोधित नक्शे पर कहां क्या सुविधाएं होनी हैं, इसे लेकर सर्वे टीम कार्य शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान राजस्व टीम के नर्वदेश्वर सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे। पीडब्ल्यूडी के जेई प्रिंस मौर्य ने बताया कि लखनऊ से सर्वेयर टीम सीमांकन के लिए आई है। संशोधित नक्शे के अनुसार सीमांकन कार्य हुआ है। टीम अपनी रिपोर्ट शासन को भेजेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें