फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: रसोई गैस सिलिंडर ब्लास्ट से लगी आग, 30 झोपड़ियां राख

Mon, 25 Mar 2024 02:18 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
गोड़रिया। विशुनपुरा थाना क्षेत्र के मठिया माफी के गोड़रिया कुटी टोला में रविवार की दोपहर रसोई गैस सिलिंडर में ब्लास्ट से झोपड़ी में आग लग गई। अभी लोग समझ पाते कि आग आसपास की झोपड़ियों तक पहुंच गई। 30 लोगों की झोपड़ियां और घरेलू सामान जल गए। सूचना पर पुलिस के साथ फायर ब्रिगेड का वाहन पहुंच गया। गांव वालों की मदद से डेढ़ घंटे प्रयास के बाद फायर कर्मियों ने आग पर काबू पाया। आग में करीब 40 लाख की क्षति का अनुमान लगाया जा रहा है।
विज्ञापन

क्षेत्र के गोड़रिया कुटी टोला निवासी लालू प्रसाद की पत्नी मालती गैस चूल्हे पर उबटन बनाने के लिए सरसों भून रही थीं। सिलिंडर में रिसाव से पाइप में आग पकड़ ली। लालू की पत्नी मालती शोर मचाते हुए घर से बाहर निकलीं तब तक सिलिंडर ब्लास्ट हो गया। आग की लपटें देख गांव वाले दौड़ पड़े। इतने में आग मुन्ना, रामजीत, सतन, शर्मा, सवरु, हरिशंकर, शुधू, हरींद्र, अमरजीत, बली समेत 30 लोगों की झोपड़ियों तक फैल गई।
प्रधान विजय सिंह ने पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। विशुनपुरा इंस्पेक्टर रामसहाय चौहान मौके पर पहुंच गए। फायर ब्रिगेड की मदद से आग पर काबू पाया जा सका। झोपड़ियों में रखा अनाज, बर्तन, कपड़े, नकदी, भूसा के अलावा छह बकरियां और एक बाइक जल गई। आगलगी के बाद 30 परिवार आसमान तले रहने को मजबूर हैं। गांव वालों ने तहसील प्रशासन से आर्थिक मदद की मांग की है। तमकुहीराज एसडीएम विकास चंद के निर्देश पर हलका लेखपाल जितेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे और आगलगी से हुए नुकसान की रिपोर्ट तैयार की। एसडीएम विकास चंद ने बताया कि प्रशासन की ओर से हर संभव मदद दी जाएगी। ग्राम प्रधान और गांव के कोटेदार को अनाज और जरूरी इंतजाम करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

बिहार से आए फायर ब्रिगेड के छोटी वाहन से आग पर पाया गया काबू, संकरा रास्ता होने से नहीं पहुंच सकी बड़ी गाड़ी
गांव वालों की मदद से मनेगा त्योहार
गोड़रिया/दुदही। होली की तैयारियों में पूरा परिवार जुटा था। इसी बीच मालती घर में रसोई गैस सिलिंडर के रिसाव से लगी आग में 30 लोगों की रिहायशी झोपड़ियों के साथ होली की तैयारियों का अरमान भी राख हो गया। आगलगी की घटना के बाद फायर ब्रिगेड का वाहन तमकुहीराज से पहुंचा, लेकिन संकरा रास्ता होने से वाहन मौके तक नहीं पहुंच सका। बिहार से आए छोटे वाहन से आग पर काबू पाया जा सका। एसडीएम विकास चंद, तहसीलदार चंदन शर्मा पीड़ित परिवार से मिलकर राहत सामग्री उपलब्ध कराई। आसमान तले रहने को विवश पीड़ित परिवार की होली की खुशी आग में चकनाचूर हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें