फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: लो-वोल्टेज बनी समस्या,लोग परेशान

Sun, 07 Jun 2026 01:42 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पिपरा कनक। दो सप्ताह से लोग लो-वोल्टेज की समस्या से परेशान हैं। क्षेत्र के आलमगीर खान, छोटे, उमर उर्फ सद्दाम हुसैन, सेराज अहमद, साजिद सिद्दीकी, शिव प्रसाद, अनिल गुप्ता, राम प्रकाश प्रसाद, कमलेश गुप्ता, इफ्तेखार अहमद बरकती, अब्दुल क्यूम सिद्दीकी, बसरुदीन अहमद, सद्दाम शाह, हासिम रजा गौहरी, खुर्शीद आलम, नसीम अख्तर आदि ने बताया कि पिपरा कनक, महरुटोला, गगलवा, चैन पट्टी, बोदा टोला, मठिया, हसनपुरा, करजहां बरईपट्टी, शाह टोला, खुद्दी टोला, मीर बिहार, बिहार बुजुर्ग, मंगुरी पट्टी आदि गांवों के लोग परेशान हैं। बिजली रहने के बाद भी लोगों के घर में लगा कूलर, पंखा, वाशिंग मशीन समेत अन्य उपकरण ठीक से काम नही कर रहा है। इसकी शिकायत कई बार बिजली निगम के उच्चाधिकारीयों से की गई, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। पिपरा कनक गांव के ग्राम प्रधान मजीबुल होदा ने कहा कि कड़ाके की धूप व उमस भरी गर्मी में लगातार कटौती की जा रही है। अगर कुछ देर के लिए बिजली की सप्लाईं मिलती भी है, तो लो-बोल्टेज की समस्या से लोग परेशान हो जा रहे है। इस संबंध में पटहेरवा विद्युत उपकेंद्र पटहेरवा के जेई संदीप कुमार मिश्रा ने बताया कि प्रयास किया जा रहा है। जल्दी समस्या का समाधान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें