फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: प्रेमी युगल ने लोगों के सामने काटा अपना गला

Sun, 11 Jun 2023 12:11 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
कुशीनगर : किशोरी 15 वर्ष की जबकि युवक 20 साल का, दोनों की हालत गंभीर
विज्ञापन

हाटा (कुशीनगर)। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में प्रेमी-प्रेमिका ने लोगों की मौजूदगी में ब्लेड से अपना-अपना गला काट लिया। मौके पर मौजूद लोगों ने दोनों को तत्काल हाटा सीएचसी भेजवाया, जहां से उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। दोनों अलग-अगल समुदाय से ताल्लुक रखते हैं और शादी करना चाहते हैं।

हाटा कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 15 साल की किशोरी का उसी के गांव के दूसरे समुदाय के 20 वर्ष के युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा है। इसकी भनक दोनों के परिवारवालों को लग गई। शुक्रवार को दोनों अचानक घर से लापता हो गए। लड़की के परिवारवालों ने देर रात तक दोनों की तलाश की, लेकिन पता नहीं चला। बताया जा रहा है कि सुबह युवक के घर दोनों देखे गए। बाद में गांव में काफी लोगों की मौजूदगी में दोनों को समझाने के लिए बुलाया गया। लोग अभी दोनों को समझा ही रहे थे कि प्रेमी और प्रेमिका साथ लाए ब्लेड से अपना-अपना गला काटने लगे। मौके पर मौजूद लोगों ने बचाया। जिला अस्पताल में भर्ती किशोरी ने बताया कि तीन वर्षों से प्रेम प्रसंग चल रहा है। घरवाले शादी के लिए मान गए थे, लेकिन बाद में विरोध करने लगे। इसी वजह से हमने यह कदम उठाया। युवक के दूसरे धर्म का होने की बात पर किशोरी ने कहा कि वह भी उसका धर्म अपना लेगी। हाटा के कोतवाल निर्भय सिंह ने बताया कि मामले में पुलिस को तहरीर नहीं मिली है। संवाद
विज्ञापन

अगर तहरीर मिलती है तो कार्रवाई की जाएगी।हाटा (कुशीनगर)। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में प्रेमी-प्रेमिका ने लोगों की मौजूदगी में ब्लेड से अपना-अपना गला काट लिया। मौके पर मौजूद लोगों ने दोनों को तत्काल हाटा सीएचसी भेजवाया, जहां से उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। दोनों अलग-अगल समुदाय से ताल्लुक रखते हैं और शादी करना चाहते हैं।
विज्ञापन

हाटा कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 15 साल की किशोरी का उसी के गांव के दूसरे समुदाय के 20 वर्ष के युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा है। इसकी भनक दोनों के परिवारवालों को लग गई। शुक्रवार को दोनों अचानक घर से लापता हो गए। लड़की के परिवारवालों ने देर रात तक दोनों की तलाश की, लेकिन पता नहीं चला। बताया जा रहा है कि सुबह युवक के घर दोनों देखे गए। बाद में गांव में काफी लोगों की मौजूदगी में दोनों को समझाने के लिए बुलाया गया। लोग अभी दोनों को समझा ही रहे थे कि प्रेमी और प्रेमिका साथ लाए ब्लेड से अपना-अपना गला काटने लगे। मौके पर मौजूद लोगों ने बचाया। जिला अस्पताल में भर्ती किशोरी ने बताया कि तीन वर्षों से प्रेम प्रसंग चल रहा है। घरवाले शादी के लिए मान गए थे, लेकिन बाद में विरोध करने लगे। इसी वजह से हमने यह कदम उठाया। युवक के दूसरे धर्म का होने की बात पर किशोरी ने कहा कि वह भी उसका धर्म अपना लेगी। हाटा के कोतवाल निर्भय सिंह ने बताया कि मामले में पुलिस को तहरीर नहीं मिली है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें