संवाद न्यूज एजेंसी समउर बाजार। एक सप्ताह पूर्व घर छोड़ कर फरार हुए प्रेमी-प्रेमिका का मंगलवार को परिजनों की मौजूदगी में निकाह हुआ। इसके बाद प्रेमिका को प्रेमी के घर भेज दिया गया। पटहेरवा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक युवक का पड़ोसी गांव की एक युवती से प्रेम हो गया। करीब एक सप्ताह पूर्व वे दोनों घर छोड़़कर फरार हो गए। किसी ने इन दोनों के बस्ती में होने जानकारी दी।
जानकारी होने पर बस्ती पहुंचे परिजन दोनों को समझा-बुझाकर सोमवार को घर वापस लाए। उनके घर पहुंचते ही दोनों गांव के लोगों के बीच माहौल गर्म हो गया। गांव के संभ्रांत लोगों ने समझाने के बाद दोनों पक्षों को शांत कराकर मंगलवार की दोपहर में दोनों का निकाह करा दिया। इसके बाद प्रेमिका को उसके प्रेमी के घर भेज दिया गया।
इस संबंध में पटहेरवा एसओ अनिल उपाध्या ने कहा कि इस तरह का मामला मेरे जानकारी में नहीं है।