फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: शॉर्ट सर्किट से लगी आग में लाखों की क्षति

Fri, 03 Jan 2025 12:10 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
तुर्कपट्टी। बुधवार की रात तुर्कपट्टी के कॉलेज रोड पर स्थित एक इलेक्ट्रॉनिक की दुकान में अचानक आग लग गई। इससे लाखों का सामान जलकर राख हो गया। कुबेरस्थान थाना क्षेत्र के नौतन हर्दो निवासी वीरेश कुशवाहा इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकान चलाते हैं। रोज की तरह बुधवार की रात करीब सात बजे दुकान बंद कर घर चले गए। इसी बीच उन्हें देर रात फोन आया कि दुकान में आग लगी है। आनन-फानन में वह दुकान पर पहुंचे। स्थानीय लोगों की मदद से जब तक आग पर काबू पाया जाता कि पूरा सामान जल कर राख हो चुका था। वीरेश के अनुसार दुकान में नया और रिपेयरिंग के लिए टीवी, डीटीएच, साउंड बॉक्स, तार सहित पांच लाख से अधिक के सामान रखे थे। थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि रात में डायल 112 मौके पर गई थी, जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें