फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: प्रभु राम का जीवन मर्यादा का उदाहरण

Sun, 22 Mar 2026 02:36 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
मेंहदावल। विकासखंड की ग्राम पंचायत नटवा विचऊपुर में चल रहे रुद्र महायज्ञ में रामकथा के दूसरे दिन चित्रकूट धाम से पधारी कथावाचक दीप्ति मिश्रा ने भगवान राम के जन्मोत्सव की कथा सुनाई। उन्होंने कहा कि प्रभु राम का जीवन मर्यादा का रहा है। उन्होंने अपने व्यवहार व उत्कृष्ट कर्म व सदाचार से इंसान होकर भी भगवान का दर्जा पा लिया। वह भगवान के स्वरूप जरूर थे, लेकिन उनका आचरण उन्हें भगवान बनाता है। इसी प्रकार मनुष्य अपने आचरण से ही जाना जाता है। सभी को सदमार्ग पर चलकर अच्छे कार्य करने चाहिए, जिससे मनुष्यता का भला हो सके।
रामकथा में भाजयुमो जिलाध्यक्ष सर्वेश त्रिपाठी, पूर्व एडीओ एजी राधेश्याम मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें