रहसू बाजार/ जोकवा बाजार। क्षेत्र के सठियांव रामजानकी मंदिर में चल रहे श्रीमद्भागवत कथा में शनिवार को कथा वाचिका अनुष्का पाठक ने कंस वध की कथा सुनाई। कथा वाचिका ने कहा कि कंस राज दरबार में अक्रूर को बुलाकर श्रीकृष्ण और बलराम को मथुरा लाने का आदेश देता है। कंस जैसे ही श्रीकृष्ण को मारने के लिए झपटता है तो वह उसे जमीन पर पटक कर उसका वध कर देते हैं।