मथौली किसान इंटर कॉलेज के खेल मैदान में लोहेपार क्रिकेट टीम के कप्तान को बाइक देते अतिथि।
मथौली। कस्बा स्थित किसान इंटर कॉलेज परिसर में चल रहे मथौली कप क्रिकेट का बृहस्पतिवार को मथौली और लोहेपार के बीच फाइनल मैच खेला गया। इसमें लोहेपार की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताबी ट्राफी पर कब्जा जमा लिया।
मथौली क्रिकेट कप टूर्नामेंट में कुल 16 क्रिकेट टीम प्रतिभाग की थी। बृहस्पतिवार को मथौली और लोहेपार टीम के बीच फाइनल मैच खेला गया। लोहेपार की टीम ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करने हुए निर्धारित 10 ओवर में 145 रन बनाया। लोहेपार के खिलाड़ी अनश की ने 18 बाल पर 68 रन बनाए। इसके जवाब में उतरी मथौली की टीम 116 रन पर ही सिमट गई। लोहेपार टीम के खिलाड़ी अनश को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। उन्हें बाइक देकर पुरस्कृत किया गया। इसके बाद रामकोला विधायक विनय कुमार गौड़ और खड्डा ब्लॉक प्रमुख शशांक द्विवेदी ने विजेता और उपविजेता टीम को पुरस्कृत किया। मैच में अखिलेश मौर्य ने अंपायरिंग की।
इस दौरान प्रिंस जायसवाल, भोला यादव, अजय मल्ल, प्रिंस मद्धेशिया, धमारी यादव, बृजेश उपाध्याय, प्रमोद उर्फ टेंपू जायसवाल, हेमंत सिंह, सुरेश उपाध्याय, मानवेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।