मोमबत्ती से घर में लगी आग
उजारनाथ। पटहेरवा थाना क्षेत्र के जवार गांव में घर में मोमबत्ती से आग लग गई। इससे खाने-पीने का सामान समेत अन्य वस्तुएं भी जल गईं।
जावर गांव के निवासी रामेश्वर ने बताया कि शुक्रवार की रात करीब 10 बजे घर में जल रही मोमबत्ती गिर गई। इससे बगल में रखे कपड़े में आग लग गई। जल्दी ही पूरे घर में आग फैल गई। किसी तरफ से परिवार के लोगों ने खुद की जान बचाई व सामान छोड़कर बाहर निकले। शोर मचाने पर पहुंचे गांव के लोगों ने आग बुझाई। घर में रखा सारा सामान जल गया। संवाद